Bareilly News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, VDO की परीक्षा देने जा रही युवती घायल

सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि युवती घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
फरीदपुर क्षेत्र के गांव कटैया के रहने वाले 40 वर्षीय बकरुल हसन की सड़क हादसे में मौत हुई है। उसके भाई ने बताया कि मंगलवार सुबह मुरादाबाद से भतीजी की सहेली वीडीओ की परीक्षा देने आई थी। बकरुल उसे बाइक से परीक्षा दिलाने के लिए बरेली की तरफ आ रहे थे।
ये भी पढ़ें- बरेली में दर्दनाक हादसा: टोल प्लाजा पर कार को कैंटर ने मारी टक्कर, पंजाब के रहने वाले पिता-दो पुत्रों की मौत
दिल्ली हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बकरुल हसन की मौके पर ही मौत हो गई और पेपर देने जा रही युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।



