Bareilly News: बरेली में बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी-बच्चा गंभीर घायल

इसी कार से हुआ हादसा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में पीलीभीत की तरफ से बाइक से आ रहे बाइक सवार दंपती को बेकाबू कार ने रौंद दिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी और बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना इज्जतनगर के जनकपुरी निवासी 29 वर्षीय कपिल देव मिश्रा बृहस्पतिवार सुबह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाइक से पीलीभीत की तरफ जा रहे थे। हाफिजगंज क्षेत्र में राजघाट पर बेकाबू कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे कपिल की मौके पर मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।
ये भी पढ़ें- ईद की खुशियां मातम में बदलीं: बरेली में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत, परिवार में मचा कोहराम
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कपिल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। इधर, कपिल देव की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उनकी पत्नी और बच्चे की हालत भी गंभीर बताई गई है।



