Budaun News: कार्यशाला में शिक्षकों को दिए नवाचार के टिप्स
उझानी। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में लाइफ स्किल्स एंड क्लासरूम मैनेजमेंट पर आयोजित कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन डॉ. रितु नारंग ने शिक्षक और विद्यार्थियों के संदर्भ में नवाचार शिक्षण के बारे में टिप्स दिए। साथ ही शिक्षकों को नवीन जानकारियों से भी अवगत कराया।
कार्यशाला स्कूल परिसर में पूर्वाह्न शुरू हुई। रिसोर्सपर्सन डॉ. रितु नारंग ने स्कूल के सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं को विद्यार्थियों के संदर्भ में उनके लाभ और कक्षा में उनके अनुप्रयोग के बारे में बताया।
कहा कि वीडियो और हरित पट का प्रयोग कर रोचक तरीके से पढ़ाया जा सकता है। उनकी देखरेख मेें शिक्षक और शिक्षिकाओं के छह ग्रुप में शामिल प्रतिभाागियों ने शैक्षणिक गतिविधियों को प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य रवींद्र भट्ट और उप प्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा ने रिसोर्स पर्सन समेत सभी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहे। संवाद