बरेली

Bareilly News: सांड़ के हमले से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Sat, 26 Aug 2023 01:45 AM IST

हाफिजगंज। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर लभेड़ा गांव के पास बाइक टकराने के बाद सांड़ ने बाइक सवार युवकों पर हमलाकर घायल कर दिया। उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। साथी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पीलीभीत के जहानाबाद निवासी मुजाहिद हुसैन (48) बृहस्पतिवार को किसी काम से बरेली आए थे। देर रात वह नवाबगंज के रहने वाले साथी बादल रस्तोगी के साथ बाइक पर बैठकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह लभेड़ा गांव के पास पहुंचे अचानक से एक सांड़ सड़क पर आ गया। बाइक टकराने की वजह से दोनों सड़क पर गिर गए। टक्कर लगने के बाद अक्रामक हुए सांड़ ने दोनों पर हमला कर दिया।

राहगीरों ने शोर मचाकर सांड़ को भगाया। तब तक मुजाहिद हुसैन की मौत हो चुकी थी। सूचना पर हाफिजगंज इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा के साथ डायल 112 पहुंच गई। बादल रस्तोगी को उपचार के लिए नवाबगंज भेजा गया। मुजाहिद हुसैन का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा ने बताया कि मुजाहिद के परिजनों को सूचना भेजी गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button