बरेली

Bareilly News: बहू के प्यार में अंधे पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, घर नहीं छोड़ा तो किया ये सलूक

Connect News 24

husband gave triple talaq to wife for love of daughter-in-law

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में एक शख्स की शर्मनाक करतूत सामने आई है। वह अपनी बहू के प्यार में इस कदर अंधा हो गया कि उसने अपनी पत्नी पर जुल्म ढहाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, पत्नी को तीन तलाक दे दिया। लेकिन पीड़ित महिला ने घर नहीं छोड़ा। महिला ने एक दिन पति को सौतेली बहू के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। उसने विरोध किया तो उसे पीटकर निकाल दिया गया। उसके सौतेले बेटे

ने भी उसे पीटा। 

पीड़ित महिला ने बताया कि उसका दूसरा निकाह हुआ था, जिससे शख्स से निकाह हुआ। पति का पहली पत्नी से एक बेटा है। उसकी शादी हो चुकी है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने तमंचा दिखाकर उसे धमकाया। तीन तलाक देकर घर से निकालने की कोशिश की, लेकिन उसने घर नहीं छोड़ा। वह तीन माह की गर्भवती थी। इसका पता जब उसके सौतेले बेटे-बहू को चला तो उन्होंने भी मारपीट की। इसके चलते पीड़िता का गर्भपात हो गया।

ये भी पढ़ें- बरेली में एक और हत्या: सड़क किनारे मिली सिरकटी लाश, बेरहमी से काटा गया शरीर; मंजर देख कांपी लोगों की रूह

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button