बरेली

Bareilly News: बहनोई के दोस्त ने दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो

Connect News 24

बरेली। हरियाणा के गुरुग्राम निवासी युवती के साथ उसके जीजा के शादीशुदा दोस्त ने दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। युवती ने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट कराई है।

युवती ने बताया कि वह बड़ी बहन के यहां बरेली में रहकर पढ़ाई कर रही थी। बहन के पति का दोस्त भास्कर अक्सर घर आता था। भास्कर ने युवती को उसकी बहन के खिलाफ भड़काया और नौकरी लगवाने का झांसा दिया। कहा कि वह नौकरी लगवाने के बाद उससे शादी कर लेगा। युवती अपनी बहन की अलमारी में रखे 3 लाख रुपये और जेवर लेकर गुरुग्राम जाने की बात कहकर घर से निकली। भास्कर उसे अपनी कार से आईवीआरआई परिसर में ले गया। वहां भास्कर ने रुपये और जेवर ले लिए। शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। कई महीनों तक साथ रखा। इस बीच भास्कर की पत्नी आ गई और उसने युवती से मारपीट की।

भास्कर की पत्नी परिजनों के साथ मायके चली गई तो भास्कर ने उसे तलाक देने की बात कही। भास्कर युवती को देहरादून और मुक्तेश्वर भी ले गया। उसे नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील वीडियो बना लिया। भास्कर युवती की बहन के साथ उसे ढूंढने का नाटक भी करता रहा। भास्कर ने युवती को इज्जतनगर के धौरेरा माफी में कमरे में रख दिया। एक दिन युवती की बहन ने भास्कर को कॉल की, तब युवती पीछे से चीखने लगी। इस पर युवती की बहन को भास्कर पर शक हो गया। युवती की बहन उसे लेने पहुंची तो भास्कर ने अभद्रता की। युवती की आईडी से भास्कर ने उसकी बहन और परिजनों के खिलाफ झूठी शिकायतें भी कर दीं। युवती ने भास्कर के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button