बरेली

Bareilly News: बिल्डर बिट्टू बख्शी और बेटे को बचाकर दाखिल कर दी चार्जशीट

Connect News 24

बरेली। भूमाफिया बिल्डर के कथित साझीदार सर्वजीत सिंह उर्फ बिट्टू बख्शी को इज्जतनगर पुलिस ने साफ बचा दिया। बिट्टू के बेटे और मैनेजर समेत तीन आरोपियों के नाम बाहर कर तीन अन्य के खिलाफ हल्की धाराओं में चार्जशीट लगा दी गई। वादी पक्ष की शिकायत पर एसएसपी ने एसपी सिटी को जांच सौंपी है।

लक्ष्मी आवास सहकारी समिति से जुड़े मामले में कालीबाड़ी निवासी पंकज अग्रवाल की ओर से 23 फरवरी को सनइया धनसिंह निवासी मुश्ताक, ऊंचा गांव निवासी अवनीश, बिल्डर सर्वजीत बख्शी उर्फ बिट्टू, उनके बेटे ईशान बख्शी व उनकी मैनेजर अंशु गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत जैसे धाराओं में रिपोर्ट कराई गई थी। आवासीय भूखंड खरीदने के मामले में इन लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप था।

इज्जतनगर थाने के दरोगा वेद सिंह को विवेचना मिली। उसने खेल करते हुए बिट्टू, उनके बेटे व मैनेजर के नाम निकाल दिए। उनके कारिंदों व बाहरी लोगों मुश्ताक, अवनीश और विनीता के खिलाफ ही चार्जशीट दाखिल कर दी।

गिरफ्तारी पर घेरा था थाना

कुछ माह पहले बिट्टू बख्शी को भोजीपुरा थाने से संबंधित मुकदमे में गिरफ्तार किया गया था। जमानत कराई तो दूसरे मुकदमे में इज्जतनगर पुलिस ने जेल के गेट से ही बिट्टू को दबोच लिया। बिट्टू के परिजन मोहल्ले के लोगों के साथ रात एक बजे थाने थाने का घेराव कर दिया था। तत्कालीन थाना प्रभारी अरुण श्रीवास्तव ने बयान दिया कि बिट्टू के खिलाफ आरोपों से जुड़े पर्याप्त साक्ष्य हैं। पुलिस बिट्टू पर चार्जशीट लगाएगी। अब विवेचक ने उसे क्लीन चिट दे दी।

वर्जन

सर्वजीत समेत तीन लोगों के नाम केस से निकालने की शिकायत मिली है। एसपी सिटी को जांच दी गई है। अगर दोष मिला तो आरोपियों के नाम बढ़ाए जाएंगे। विवेचक पर भी कार्रवाई होगी। – घुले सुशील चंद्रभान, एसएसपी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button