Bareilly News: महिला को पुलिस चौकी बुलाकर दिखाया अश्लील वीडियो, इंस्पेक्टर ने कहा- आरोपी सही नहीं

प्रेम नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला
विस्तार
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र की एक चौकी पर शिकायत करने गई महिला को बुलाकर अश्लील वीडियो दिखाया गया। इसकी शिकायत युवक ने एक्स पर की तो जांच प्रेमनगर थाना प्रभारी को दी गई है। मामला दंपती के आपसी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।
युवक ने मुख्यमंत्री, एसएसपी से एक्स (पूर्व में ट्विटर) के जरिये शिकायत की। आरोप लगाया कि शास्त्रीनगर निवासी जिस महिला ने शिकायत की, उसे चौकी पर बुलाकर मोबाइल में अश्लील एमएमएस दिखाया गया। वीडियो में दिख रहे लोग कौन हैं? वीडियो क्यों दिखाया गया जैसे सवाल उठाकर युवक ने जांच की मांग की है। जांच प्रेमनगर थाने के इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह को दी गई है।
ये भी पढ़ें- UP News: फिर चला बुलडोजर… यहां अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई से मची खलबली; जांच-परख कर ही खरीदें प्लॉट
इंस्पेक्टर के मुताबिक पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। अब कोर्ट में दोनों के बीच मुकदमा चल रहा है। पत्नी, पति के साथ रहने को तैयार नहीं है। वह चाहती है कि पुलिस एकतरफा कार्रवाई करे। इंस्पेक्टर ने कहा कि वीडियो दिखाने का आरोप सही नहीं लग रहा, फिर भी जांच कराई जा रही है।



