बरेली

Bareilly News: मस्ती और धमाल संग शहर को मीठी यादें देकर विदा हुआ कार्निवल

Connect News 24

बरेली। मंच पर रोमांचक प्रस्तुति, मुस्कुराहटें, मस्ती और धमाल का संगम अमर उजाला दिवाली कार्निवल मीठी यादों के साथ विदा हुआ। आखिरी दिन कार्निवल का आनंद लेने बड़ी तादाद में लोग पहुंचे थे। उनसे फिर आने का वादा कर कार्निवल का समापन हुआ।

बृहस्पतिवार को भी मंच पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, सीडीओ जग प्रवेश, एडीएम न्यायिक आशीष कुमार, एसीएम द्वितीय राजीव शुक्ला, नगर निगम के पूर्व उपसभापति अतुल कपूर ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद टाइकून डांस एकेडमी की ओर से गणेश वंदना की गई। फिर शहर की एक डांस एकेडमी ने देशभक्ति गीत पर नृत्य की प्रस्तुति के जरिये लोगों में देशप्रेम का जज्बा भरा। इसके बाद मंच पर शहरवासियों ने हुनर दिखाया। भक्ति गीतों पर एकल व युगल समेत कई सामूहिक प्रस्तुतियां हुईं।

विद्या भवन स्कूल के विद्यार्थियों ने पारिवारिक दबाव की वजह से मानसिक तनाव की चपेट में आ रहे बच्चों की स्थिति और उससे बचने का तरीका नुक्कड़ नाटक के जरिये बताया गया। आखिर में किसना ज्वेलर्स की ओर से लकी ड्रा आयोजित हुआ। विजेता राजेंद्रनगर की लता खटवानी को डायमंड रिंग मिली। एंकर संजना मिश्रा और अनिल नायर ने कार्यक्रम का संचालन किया।

बच्चों ने की ऊंट की सवारी, झूले का लिया आनंद

दिवाली कार्निवल के आखिरी दिन किड्स जोन में शहर से कई परिवार पहुंचे थे। बच्चों ने ऊंट, घोड़ा और बग्घी की सवारी का आनंद लिया। फिर झूले व बाउंसी का लुत्फ लिया। स्टॉल पर पहुंचकर लोग खरीदारी में जुटे रहे। चारों ओर मस्ती का माहौल रहा। सेलेक्शन प्वॉइंट चौराहे से पेट्रोल पंप की ओर से जाने वाली सड़क के दोनों ओर आकर्षक सजावट लोगों को लुभाती रही।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button