बरेली

Bareilly News: चक्रा किंग्स ने एक रन से जीता फाइनल मुकाबला

Connect News 24

बरेली। स्टेडियम में खेली जा रही बरेली प्रीमियर लीग के रोमांचक फाइनल मुकाबले को चक्रा किंग्स की टीम ने एक रन से जीत लिया। गेंदबाज कमल सिंह ने आखिरी ओवर में महज चार रन ही दिए और बल्लेबाज फहीम निजामी ने शानदार 79 रन की पारी खेली।

मस्टेलियंस क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को कांटे का फाइनल मुकाबला चक्रा किंग्स और इंवर्टिस हॉक्स की टीम के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए चक्रा किंग्स की टीम से फहीम निजामी ने ही पारी की कमान संभाले रखी। उन्होंने 44 गेंदों पर 79 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी खिलाड़ी 20 से अधिक रन न बना सका। इसके चलते टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 173 ही बना सकी। इंवर्टिस हॉक्स के गेंदबाज मिलन यादव ने चार ओवर में चार विकेट चटकाए।

जवाब में खेलने उतरी इंवर्टिस हॉक्स की टीम के पहले ओवर में ही विकेट गिरने शुरू हो गए। अभिषेक ने 53 और यशवीर ने 48 रन बनाकर पारी को संभाला। आखिरी ओवर में टीम को जीतने के लिए छह रन की जरूरत थी, लेकिन कमल सिंह ने ओवर में चार रन देकर एक विकेट चटकाया और इंवर्टिस हॉक्स टीम 172 रन पर ढेर हो गई। चक्रा किंग्स की टीम ने एक रन से विजेता का खिताब अपने नाम किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button