बरेली

Bareilly News: शिक्षण शुल्क और साइकिल स्टैंड के नाम पर वसूली का आरोप

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Thu, 27 Jul 2023 01:50 AM IST

बिशारतगंज। राजकीय इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने प्रधानाचार्य पर शिक्षण शुल्क और साइकिल स्टैंड के नाम पर वसूली का आरोप लगाया है। अभिभावक संघ अध्यक्ष की ओर से मामले की शिकायत डीएम शिवाकांत द्विवेदी से की गई है। डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।

विद्यालय के अभिभावक संघ अध्यक्ष रामनिवास ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य वित्तीय अनियमितताएं कर बड़े पैमाने पर घोटाला कर रहे हैं। छात्र-छात्राओं से साइकिल स्टैंड के नाम पर 50 रूपये की वसूली की जा रही है जबकि कॉलेज में साइकिल स्टैंड का कोई ठेका नहीं दिया गया है। शिक्षण शुल्क 260 रुपये है जबकि छात्र-छात्राओं से 500 रुपये वसूल किए जा रहे हैं।

किस मद का क्या शुल्क लिया जा रहा है इसकी रसीद भी अभिभावकों को नहीं दी जाती है। नियमानुसार कॉलेज में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं से प्रवेश फार्म का कोई शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए मगर इसके भी 100 रुपये लिए जा रहे हैं। प्रोजेक्ट परीक्षा के नाम पर भी वसूली होती है। आरोप है कि कॉलेज में कई निजी शिक्षकों को पढ़ाने के लिए रखा गया है इसका शुल्क छात्र-छात्राओं से वसूला जाता है। शिकायती पत्र में प्रधानाचार्य पर वित्तीय अनियमितताएं के आरोप लगाए गए हैं। प्रधानाचार्य का पक्ष जानने के लिए मोबाइल फोन पर उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया मगर उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button