रामपुर

Rampur News: अलग-अलग सड़क हादसों में आठ घायल

Connect News 24

रामपुर। मिलक थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात से बुधवार की शाम तक हुए अलग-अलग हादसों में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से पांच लोगों को रेफर कर दिया।

मंगलवार की देर रात नेशनल इाईवे स्थित गांव लोहा पट्टी और मोगा ढाबे के पास अनियंत्रित कार ट्रक से जा टकराई। जिसमें अमजद निवासी थाना गढ़पुरी जिला फरीदाबाद, आफताब अली निवासी ओम विहार कॉलोनी थाना उत्तम नगर द्वारका न्यू दिल्ली, हसेबुल निशा, शेरोन खातून और अमीर रजा निवासी ग्राम चक बांगरू थाना बागरा जिला समस्तीपुर घायल हो गए। पांचों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से तीन को रेफर कर दिया।

दूसरा हादसा क्षेत्र के ग्राम सिर्रा को जाने वाले संपर्क मार्ग पर हुआ। जहां रामगोपाल निवासी ग्राम सिर्रा और मकसूद निवासी ग्राम मुंडी तकिया थाना शाही जिला बरेली की बाइकों में आपस में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को नगर के सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल रामगोपाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं एक अन्य हादसे में क्षेत्र के ग्राम हूरमत नगर निवासी लईक अहमद घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस से नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए उन्हें रेफर कर दिया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button