रामपुर

Rampur News: 10 साल से खराब पड़े रास्ते को कराया ठीक

Connect News 24

रामपुर। शाहबाद एसडीएम के निर्देश पर उदयपुर जागीर से पैगुपुरा के लिए जाने वाले रास्ते को ठीक करने की कवायद शुरू हो गई है। कुछ दिन पहले ग्रामीणों ने रास्ते के एसडीएम से रास्ते को सही कराने की मांग की थी।ग्रामीणों ने कहा था कि 29 जुलाई को क्षेत्र में ताजियों का जुलूस निकाला जाएगा। उन्होंने कहा था कि उदयपुर जागीर से पैगुपुरा को जाने वाले रास्ता बेहद जर्जर और कीचड़ युक्त था। जिस कारण रास्ते से ताजिये को निकालना मुश्किल है। करीब 10 साल से जर्जर हालत और कीचड़ युक्त रास्ते के बीच से ही ताजियेदार ताजियों का जुलूस निकालते चले आ रहे थे, जिसमें उनको बड़ी परेशानी होती थी। इसको लेकर ताजियेदारो ने शाहबाद एसडीएम सुनील कुमार से रास्ते को ठीक करने की गुहार लगाई। सूचना के बाद एसडीएम उदयपुर जागीर पहुंच गए और उदयपुर के ग्राम प्रधान आकिल और पैगुपुरा के ग्राम प्रधान कालूराम को बुलाकर मामले का निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिसके बाद जेसीबी के माध्यम से रास्ते को ठीक करने की कवायद शुरू कर दी गई। एसडीएम सुनील कुमार ने बताया जिस कारण रास्ते में जलभराव और कीचड़ है। उसके लिए आगामी दिनों में पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। ताकि हमेशा के लिए समस्या खत्म हो जाए। इस दौरान ताजियेदार मसरूर खां, मुन्ना खा, फरयाद अली, मुकीद खां, सद्दाम अली, आरिफ खां आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button