रामपुर

Rampur News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

Connect News 24

Teachers union submitted memorandum demanding restoration of old pension

रामपुर कार्यालय में डीआईओएस को ज्ञापन देते माध्यमिक ​शिक्षक संघ चंदेल गुट के पदा​धिकारी।   संवा

रामपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट के पदाधिकारियों ने प्रदेशीय आह्वान पर अपनी सात सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा।

जिला मंत्री मनोज कुमार के नेतृत्व में शिक्षक डीआईओएस कार्यालय पर एकत्र हुए। ज्ञापन में मांग की गई कि पुरानी पेंशन को शीघ्र बहाल किया जाए। एनपीएस धारक शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रान खाते की राशि राज्यांश सहित दर्शाई जाए। सरकारी कर्मचारियों की भांति सहायता प्राप्त माध्यमिक शिक्षकों को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। बताया गया कि माध्यमिक शिक्षक परिषद के अधीन सभी कार्यों जैसे परीक्षा मूल्यांकन कार्य आदि की दरों में वृद्धि की जाए और अब तक का अवशेष पारिश्रमिक शीघ्र दिलाया जाए। तदर्थ शिक्षकों का विनिमितीकरण और रोके गए वेतन को शीघ्र दिलाया जाए।

इसके साथ ही वित्तविहीन विद्यालयों की मान्यता की धारा 7(4)के संशोधन को वापस लिया जाए और पूर्व में सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन के आधार पर शिक्षकों की सेवा नियमावली एवं मानदेय घोषित किया जाए। इंटरमीडिएट अधिनियम की धारा 21छ के अनुपालन में आमेलित विषय विशेषज्ञों के लिए मार्गदर्शी सिद्धांत जारी करते हुए उनको पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए। इस अवसर पर जिला मंत्री मनोज कुमार, पीयूष श्रीवास्तव, अनिल कुमार, चितेंद्र यदुवंशी, निर्भय जैन, प्रभुदयाल, नवीन शर्मा, नूतन शर्मा, कमल सहारा, डॉ. भारत सिंह आदि उपस्थित रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button