Bareilly News: नीलामी में मकान दिलाने के नाम पर करीबी ने ही ठगा
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 01 May 2023 01:47 AM IST
बरेली। बारादरी के हजियापुर निवासी हजियापुर निवासी शादाब मियां ने बताया कि कांकरटोला निवासी अब्दुल कादिर से व्यापार के संबंध में उनका लेनदेन था। अब्दुल कादिर ने बताया कि उसे संपत्ति नीलाम करने का ठेका मिला है। अब्दुल ने शादाब को आधी कीमत में मकान दिलवाने का झांसा देकर हजियापुर और जगतपुर में कई मकान दिखाए। अब्दुल ने एक मकान की वास्तविक कीमत 35 लाख रुपये बताई और 17 लाख रुपये में दिलवाने की बात कही। शादाब ने कई लोगों से एकत्र कर 17.80 लाख रुपये अब्दुल को दे दिए।
शादाब के अन्य परिचितों को भी सस्ते दाम में मकान मिलने की जानकारी हुई तो उन्होंने भी अब्दुल को लाखों रुपये दे दिए। अब्दुल मकानों का बैनामा कराने में टालमटोल करने लगा। अब्दुल से रुपये लौटाने को कहा तो उसने जान से मारने की धमकी दी। शादाब की शिकायत पर अब्दुल के खिलाफ बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।



