Bareilly News: बरेली एयरपोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पांच मिनट के बाद लखनऊ रवाना

सीएम योगी आदित्यनाथ
– फोटो : एएनआई
विस्तार
मुरादाबाद में निकाय चुनाव की जनसभा संबोधित करने के लिए जा रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली एयरपोर्ट पर चेंजओवर किया। सोमवार सुबह 11.48 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ एयरपोर्ट से बरेली एयरपोर्ट पहुंचे। महज पांच मिनट में चेंजओवर कर हेलीकॉप्टर से मुरादाबाद रवाना हो गए।
वहां जनसभा करने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर करीब डेढ़ बजे मुरादाबाद से बरेली एयरपोर्ट पहुंचे और राजकीय हेलीकॉप्टर से आगे रवाना हो गए। प्रोटोकॉल के तहत एयरपोर्ट पर जिला प्रशासन और पुलिस अफसर मौजूद रहे। हालांकि, मुख्यमंत्री ने भाजपा के किसी पदाधिकारी से मुलाकात नहीं की।
निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं। बरेली में भी मुख्यमंत्री योगी की जनसभा की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। बताते हैं कि मुख्यमंत्री ने ब्रज क्षेत्र का दौरा शुरू कर दिया है। ऐसे में वह बरेली भी आ सकते हैं। भाजपा के पदाधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं।



