बरेली

Bareilly News: शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता की संदिग्ध हालात में मौत, घर में पड़ा मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

Connect News 24

सार

कानूनगोयान मोहल्ला निवासी सूर्य प्रकाश भटनागर शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता थे। शनिवार को उनका शव घर में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

 

senior advocate found dead in the house in Bareilly

वरिष्ठ अधिवक्ता सूर्य प्रकाश भटनागर का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में वरिष्ठ अधिवक्ता सूर्य प्रकाश भटनागर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार सुबह उनका शव कानूनगोयान मोहल्ला स्थित उनके आवास में पड़ा मिला। सफाई करने पहुंची महिला कर्मचारी ने यह देखकर दूसरे घर में रह रहीं उनकी पत्नी और बेटे को सूचना दी। 

प्रेमनगर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। उनकी मौत को लेकर प्रॉपर्टी विवाद समेत कई तरह की बातें सामने आ रही है, लेकिन परिवार अभी खामोश है। सूर्य प्रकाश शहर के बड़े वकील थे। वह अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के विधि प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष भी थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button