बरेली

Bareilly News: कस्तूरबा आवासीय विद्यालय से कक्षा छह की छात्रा लापता, पुलिस की चार टीमें तलाश में जुटीं

Connect News 24

Class six girl student missing from Kasturba Residential School in Bareilly

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के शेरगढ़ स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से छठवीं कक्षा की छात्रा बृहस्पतिवार सुबह से संदिग्ध परिस्थिति में लापता है। इस दौरान स्कूल के सभी चारों कैमरे बंद थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विद्यालय के स्टाफ से पूछताछ की। बीएसए और एडी बेसिक भी विद्यालय पहुंचे और देर रात तक वहीं रहे, लेकिन छात्रा का पता नहीं चल सका।

12 वर्षीय छात्रा थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर की रहने वाली है। पिता के मुताबिक, उन्होंने बेटी का दाखिला अप्रैल में कराया था। पांच जुलाई को वह आवासीय विद्यालय में छोड़कर गए थे। सुबह विद्यालय से फोन गया, तब घटना की जानकारी हुई। 

ये भी पढ़ें- बीवी ने दिया तलाक: शौहर ने निकाह के वक्त किया वादा तोड़ा… इसलिए उसका साथ छोड़ा; बताई पूरी कहानी

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button