बरेली

Bareilly News: न लाइन लॉस घटा, न जर्जर तार हटा पाए

Connect News 24

बरेली। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अफसरों के दावे कुछ भी हों, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में अभी तक न तो लाइन लॉस घटा है और न ही जर्जर तार हट पाए हैं। शेरगढ़, देवरनिया, आंवला, भमोरा, शीशगढ़ में तमाम फीडरों पर जर्जर तार हैं, जिनसे आपूर्ति भी प्रभावित रहती है। अफसर अभी तक योजनाएं और एस्टीमेट बनाने में व्यस्त हैं।

गांवों को 18 घंटे के शेड्यूल के हिसाब से आपूर्ति नहीं मिल रही है। नरखेड़ा में दो से चार घंटे ही आपूर्ति मिल पाती है। बाकी समय ऐसा होता है जब कभी वोल्टज कम है तो कभी फेस गायब होता है। लो-वोल्टेज होने पर न मोटर चलता है न पंखा हिलता है। ऐसे ही दो लोग मंगलवार को सर्किट हाउस में विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह से मिले और समस्या बताई। महाराज सिंह ने अधीक्षण अभियंता ग्रामीण अशोक चौरसिया से कहा कि आपूर्ति को ठीक कराने के लिए जरूरी कदम उठाएं। अधीक्षण अभियंता ने समाधान का आश्वासन दिया है।

नरखेड़ा में जन्माष्टमी के बाद से बिजली का हाल खराब है। 18 घंटे का दावा है, लेकिन दो या चार घंटे आपूर्ति ठीक से मिलती है। शेष समय में वोल्टेज सही नहीं आते तो कभी कभी फेस गायब रहता है। -छत्रपाल दिवाकर ग्राम प्रधान

बिजली खराब हो तो कर्मचारी और अधिकारी फोन कॉल रिसीव नहीं करते। शिकायत बार बार पर समाधान बड़े मुश्किल में हो पाता है। मीरगंज क्षेत्र में शेड्यूल का पालन नहीं हो रहा है। रोहित शर्मा, ग्रामीण नरखेड़ा

लाइन लॉस घटाने के ये काम हैं अधूरे

उदाहरण एक

आरडीएसएस योजना में जर्जर तार हटाकर 2479 किलोमीटर नई लाइन बनाई जानी थी सिर्फ 27 किलोमीटर बनाई गई। दिसंबर 2023 तक काम पूरा होना है लेकिन फिलहाल जो हालात हैं, समय पर काम नहीं पूरा होने के आसार नहीं हैं।

उदाहरण दो

आरडीएसएस योजना में लाइन लॉस घटाने के लिए एलटी आर्मर्ड केबल डाला जाना था। 241 किलोमीटर आर्मर्ड केबल बिछाने के लिए स्वीकृति दी गई, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो सका।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button