बरेली

Bareilly News: पटाखा बाजार गुलजार, कारोबार होगा 10 करोड़ के पार

Connect News 24

बरेली। त्योहार पर पटाखा बाजार गुलजार रहा। शनिवार को शहर के सात अलग-अलग मैदानों में सजे अस्थायी पटाखा बाजारों में ग्राहकों की भीड़ लगी रही। इस बार ग्रीन पटाखों की जमकर बिक्री से कारोबार 10 करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान है।

पटाखा कारोबारियों के मुताबिक अबकी बार बच्चों के लिए आकर्षक नाम से ब्रांडेड पटाखे मौजूद रहे। इनमें टर्मिनेटर रॉकेट, हल्क बैरियर, आईपीएल कलेक्शन, रन पंच, योगा बम, भूचाल बम, टॉम्ब रेडर्स, देसी इंडिया, डांस एंड डांस, नया नया प्यार, टिवस्टर, वर्ल्ड वॉर, पोगो, मेज रनर व अन्य नामों से मौजूद पटाखों की खूब बिक्री हुई। 100 से 500 वाली मिर्ची बम की लड़ी 50 रुपये से शुरू होकर 10,000 मिर्ची बम की लड़ी की कीमत करीब 14,000 रुपये तक में बिकी। रॉकेट के पैकेट 300 रुपये से शुरू रहे। अनार, फुलझड़ी की भी खूब बिकी हुई।

इसके अलावा शक्तिमान क्रैकलिंग अनार की मांग रही। जो फुलझड़ियों समेत पटाखों का मजा देगा। अनार में भी रोशनी और पटाखों की आवाज भी होगी। सूर्य किरण आतिशबाजी भी लोगों को खूब भाया। इसे जलाने पर सूर्योदय की तरह आतिशबाजी होगी। बच्चों को फुलझड़ी भायी।

फोटो :

डीएम-एसएसपी ने किया पटाखा बाजार का निरीक्षण

दिवाली के मद्देनजर शनिवार को डीएम रविंद्र कुमार, एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने सुभाष नगर, हार्टमन के रामलीला मैदान में लगे पटाखा बाजार का निरीक्षण किया। नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई के दिशानिर्देश दिए। डीएम ने पटाखा विक्रेताओं को सुरक्षा मानकों का पालन करने और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट रेनू सिंह मौजूद रहीं।

आग लगने की सूचना इन नंबरों पर दें

शहर- 101/112/9454418502/03

परसाखेड़ा- 9454418508

बहेड़ी- 9454418504

नवाबगंज- 9454418510

आंवला- 7839861606

फरीदपुर- 9454418506

मीरगंज- 7839861605

पुलिस सहायता के लिए

112 डायल करें

शहर नियंत्रण कक्ष – 9454413107


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button