बरेली

Bareilly News: तकनीकी खराबी के चलते सेमीखेड़ा चीनी मिल में पेराई बंद

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Wed, 06 Dec 2023 01:52 AM IST

देवरनियां। किसान सहकारी चीनी मिल सेमीखेड़ा में तकनीकी खराबी आने की वजह से गन्ना पेराई बंद हो गई है। किसानों से बुधवार तक गन्ना चीनी मिल न लाने के लिए कहा गया है। बार-बार तकनीकी खामी की वजह से बंद हो रही पेराई को लेकर किसानों में आक्रोश है।

चीनी मिल में 19 नवंबर को डीएम ने पटला पूजन किया था। इस दौरान उन्होंने किसी भी दशा में पेराई बंद न होने देने की बात कही थी। पूजन के बाद 27 नवंबर तक पेराई शुरू नहीं हो पाई थी। 28 नवंबर से चीनी मिल में पेराई शुरू जरूर हुई मगर तीन में से सिर्फ एक बॉयलर पर ही चीनी मिल का संचालन हुआ। बीते दिनों तकनीकी खामी आने के बाद चीनी मिल फिर से बंद हो गई। सोमवार को किसानों ने हंगामा भी किया। किसानों ने टोकन जारी करने वाले कर्मचारियों पर वसूली का आरोप लगाया।

वहीं, चीनी मिल की जीएम ज्योति मौर्या ने बताया कि तकनीकी खामी को सही कर लिया गया है। पेराई भी हो रही है। लंबी कतार की वजह से दो दिन तक किसानों ने गन्ना न लाने के लिए कहा गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button