बरेली

Bareilly News: गांधीपुरम में अंधेरा, उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Connect News 24

बरेली। गांधीपुरम में शुक्रवार रात 10 बजे एबीसी केबल में आग लग गई। केबल जलने से कुछ ही देर में कॉलोनी के 200 से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई। लोग घरों से बाहर गए। मोबाइल फोन की टार्च जलाकर रोशनी की। बिजली विभाग को सूचना दी, लेकिन रात 11 बजे तक आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। लाइन मैन आया तो देखकर लौट गया। उपभोक्ताओं में इसे लेकर प्रदर्शन किया।

गांधीपुरम में काफी समय से जर्जर केबल के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही थी। विधान परिषद की समिति के सभापति हरिसिंह ढिल्लो के सामने 29 जुलाई को उपभोक्ताओं ने यह मुद्दा उठाया था। इसके बाद अफसर चेते। अगले ही दिन मुख्य अभियंता राजीव कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे थे। सात दिन में केबल बदलवाने का भरोसा दिया था। 4 अगस्त को काम शुरू होकर 10 अगस्त को पूरा हुआ, लेकिन 24 घंटे में ही काम की कलई खुल गई। उपभोक्ताओं ने बताया कि तीन फेज की लाइन में न्यूट्रल का तार सही ढंग से नहीं डाला गया। लोड का मैनेजमेंट नहीं किया। सिर्फ दो फेज पर अधिक लोड डाला गया। दो फेज के केबल में ओवरलोडिंग से फाॅल्ट हुआ। अधिशासी अभियंता उमेश सोनकर ने बताया कि केबल जला है। मौके पर जेई को भेजा है। आपूर्ति रात में ही बहाल हो जाएगी।

कोट

जैसे ही बिजली गई, लोग घरों से बाहर आ गए। एक्सईएन ने कहा जेई आ रहे हैं, जेई को फोन किया तो बोले-लाइनमैन पहुंच रहे हैं। लाइनमैन आए और देखकर लौट गए। – इंद्रपाल गंगवार

एक फेज नहीं आ रहा था। उसके कनेक्शन अन्य दो फेज से जोड़ दिए गए। इसलिए 24 घंटे में ही नया केबल जल गया। फोन पर जिम्मेदार सिर्फ आश्वासन ही दे रहे हैं। – धर्मवीर सिंह, अधिवक्ता


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button