बरेली

Bareilly News: प्लॉट के सौदे के नाम पर रुपये ऐंठ लिए और बैनामा भी नहीं किया

Connect News 24

फतेहगंज पूर्वी। गांव अमृता निवासी जितेंद्र की शिकायत के बाद एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मोहम्मद अहमद और मोहम्मद आसिफ के खिलाफ 6,50,000 रुपये की ठगी और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जितेंद्र ने एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया था कि उसने फतेहगंज के मोहल्ला सराय खाम निवासी मोहम्मद अहमद और मोहम्मद आसिफ से उनके एक प्लाॅट का सौदा पांच लाख रुपये में किया था। इकरारनामा के समय जितेंद्र ने 4,50,000 रुपये दिए थे और 11 महीने में बैनामा की के वक्त बाकी के 50,000 रुपये देने की बात तय हुई थी। 15 जुलाई को बैनामा करवाने को कहा तो दोनों उनके गांव आए और बाकी के 50,000 और बैनामे खर्च के 1,50,000 रुपये मांगे। उन्हें 1,20,000 रुपये का चेक और 80,000 हजार रुपये नकद दिए गए, लेकिन इन लोगों ने फिर भी बैनामा नहीं कराया। जितेंद्र 28 जुलाई को अपने भाई के साथ अहमद और आसिफ की दुकान पर गए और बैनामा की बात कही तो गालीगलौज करने लगे। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद जितेंद्र ने एसएसपी से शिकायत की। पुलिस ने मोहम्मद अहमद और मोहम्मद आसिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश गौतम ने बताया कि जांच की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button