बरेली

Bareilly News: बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला हलवाई का शव, पुलिस जांच में जुटी

Connect News 24

man dead body found hanging on a tree in bareilly

भोजीपुरा क्षेत्र का है मामला
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के थाना भोजीपुरा क्षेत्र में शनिवार की सुबह युवक का शव बाग में पेड़ से लटका मिला। मृतक युवक हलवाई थी। शुक्रवार रात दुकान बंद कर घर के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने किसी रंजिश या विवाद होने से इनकार किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है। 

थाना भोजीपुरा के गांव गंगोरा पिपरिया निवासी 35 वर्षीय कुंवरसेन का शव बाग में पेड़ से फंदे पर लटका मिला। उसके भाई ने बताया कि शुक्रवार रात कुंवरसेन मिठाई की दुकान बंद करके घर नहीं पहुंचा। परिवार के लोगों ने खोजबीन की तो गांव से एक किमी दूर आम के बाग में प्लास्टिक की रस्सी से कुंवरसेन का शव लटका हुआ था। 

परिवार के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी। युवक ने आत्महत्या की है या कुछ और मामला है, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। मृतक के परिवार का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश या विवाद नहीं है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button