Bareilly: एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने लापरवाह पुलिसकर्मियों पर की कार्रवाई, महिला सिपाही समेत तीन निलंबित

एसएसपी प्रभाकर चौधरी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में लगातार गैरहाजिरी और अनुशासनहीनता के मामले में दीवान और महिला सिपाही समेत तीन पुलिसकर्मियों को एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने निलंबित कर दिया। तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी गई है। बता दें कि जिले में ड्यूटी के प्रति लापरवाही और गैर हाजिर रहने वाले कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो चुकी है।
मुख्य आरक्षी धर्मेंद्र कुमार की नियुक्ति रिजर्व पुलिस लाइन में है। 20 जनवरी 2023 से प्रस्तावित एक माह के प्रशिक्षण के लिए धर्मेंद्र को पुलिस लाइन मुरादाबाद रवाना किया गया था। उन्होंने न तो मुरादाबाद में आमद कराई, न ही बरेली लौटे। इस पर उन्हें निलंबित कर दिया गया।



