बरेली

Bareilly News: रामगंगा पुल पर ऑटो में मिला ड्राइवर का शव

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Sun, 23 Jul 2023 02:46 AM IST

बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के अंगूरी गांव निवासी ऑटो चालक अतुल सिंह का शव रामगंगा पुल के पास उन्हीं के ऑटो में मिला। परिवार ने हत्या की आशंका जताई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की सही वजह साफ न होने से विसरा सुरक्षित किया गया है।

गांव निवासी जितेंद्र सिंह ने बताया कि उनका भतीजा अतुल सिंह (25) ऑटो चलाता था। शुक्रवार रात उन्हें सूचना मिली कि अतुल बेहोश हालत में अपने ऑटो में पड़ा है। रामगंगा चौकी पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजन अतुल को डॉक्टर के पास ले गए तो वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जितेंद्र ने बताया कि फिलहाल, वही अतुल के अभिभावक हैं। अतुल के माता-पिता की मौत हो चुकी है। अतुल ने अपने हिस्से की जमीन कुछ दिन पहले बेच दी थी। इसके बदले अतुल को चार लाख रुपये दिए गए थे। जबकि आठ लाख रुपये बाकी हैं। उन्हें लगता है कि इस घटना के पीछे साजिश है।

इधर, पोस्टमार्टम में पता लगा कि सिर में पीछे की ओर चोट लगी है। इंस्पेक्टर अखिलेश प्रधान ने बताया कि अतुल शराब का लती था। गिरने के कारण चोट लगने से उसकी मौत हुई होगी। इस मामले में कोई लिखित शिकायत या तहरीर भी नहीं है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button