बरेली

Bareilly News: शहर में डेन का केबल नेटवर्क बंद, ऑपरेटर पहुंचे थाने

Connect News 24

बरेली। मुकदमा दर्ज होने के बाद डेन केबल नेटवर्क के संचालक दफ्तर बंद करके फरार हो गए हैं। इससे शहर के चालीस हजार उपभोक्ताओं के घर का टीवी शोपीस बन गया है। बुधवार रात केबल के 50 ऑपरेटर प्रबंधन के खिलाफ तहरीर लेकर थाने पहुंचे।

मोहन खंडेलवाल समेत कई केबल ऑपरेटर रात में पहले सिंह टॉवर स्थित डेन नेटवर्क के दफ्तर पहुंचे। वहां नारेबाजी के बाद इज्जतनगर थाने आ गए। वहां इंस्पेक्टर क्राइम राघवेंद्र सिंह को डेन के क्षेत्रीय वितरक हरजिंदर सिंह के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया कि वितरक और ब्राडबैंड कंपनी के बीच विवाद और मुकदमा होने के बाद से सिग्नल बंद कर दिए हैं। इस तरह शहर में डेन केबल नेटवर्क पूरी तरह बंद हो गया है। यह ट्राई के नियमों का उल्लंघन है।

चालीस हजार उपभोक्ता टीवी नहीं देख पा रहे हैं। वहीं, 136 ऑपरेटर बेरोजगार होने के कगार पर हैं। केबल टीवी के सिग्नल चालू कराने और वितरक के विरुद्ध रिपोर्ट कराने की मांग की गई। पुलिस ने इन्हें आश्वासन देकर भेज दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button