बरेली

Bareilly News: डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र करने वाले कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन, हंगामा

Connect News 24

बरेली। डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र करने वाले कर्मचारियों को निजी फर्म ने वेतन नहीं दिया। इस पर कर्मचारी बृहस्पतिवार को दोपहर नगर निगम मुख्यालय पहुंचे और हंगामा करने लगे।

नगर निगम ने दो फर्मों को डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की जिम्मेदारी सौंपी थी। यूजर चार्ज हड़पने के आरोप में आनंद नारायण साहू की फर्म को काली सूची में डाला गया है, लेकिन इस फर्म ने कर्मचारियों को उतने दिन का भुगतान नहीं किया जितने दिन काम लिया। किसी कर्मचारी का एक महीने का बकाया है। किसी का दो महीने का। बकाया न मिलने पर कर्मचारी नगर निगम पहुंचे और हंगामा और शोर शराबा करते हुए कहा कि उन्हें वेतन नहीं मिला। परिवार कैसे चलाएं। फर्म के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि वेतन मिल सके। आनंद नारायण साहू का दावा है कि कर्मचारियों का वेतन नहीं रोका गया है। वहीं, अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह का कहना है कि फर्म से जुड़े कर्मचारी नगर निगम आए थे। वेतन न मिलने का आरोप लगाया है। कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button