बदायूं

Budaun News: फूलपुर-प्रमिलानगर संपर्क मार्ग पर मिले कासगंज के दो लोगों के शव, हत्या की आशंका

Connect News 24

Dead bodies of two people from Kasganj found on Phulpur-Pramilanagar link road, suspicion of murder

शवों के पास मिली बाइक। संवाद

उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र में फूलपुर-प्रमिलानगर संपर्क मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम कासगंज के दो लोगों के शव पड़े मिले। नजदीक में एक उनकी बाइक पड़ी थी, लेकिन उस पर खरोंच तक निशान नहीं थी। केवल अगले पहिये का आधा मडगार्ड टूटा मिला है। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने दोनों शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं।

मृतकों की पहचान कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर निवासी हीरालाल राजपूत (45) और ढोलना थाना क्षेत्र के गांव कुढ़ार निवासी इंद्रपाल (35) के रूप में हुई है। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे दोनों के शव बरेली-मथुरा हाईवे से जुड़े फूलपुर-प्रमिलानगर संपर्क मार्ग पर जंगल की ओर पड़े मिले। बताया जा रहा है कि शाम के समय कुछ लोग उधर से गुजर रहे थे तो उन्होंने दो लोगों के शव पड़े देखकर पुलिस को सूचना दी।

उझानी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर काफी देर तक मृतकों के बारे में जानकारी जुटाती रही लेकिन यह साफ नहीं हो सका कि उनकी मौत हादसे में हुई है या हत्या की गई है। हालांकि पुलिस इसे हादसा ही बता रही है। पुलिस ने देर शाम दोनों शव मोर्चरी में रखवा दिए। बाद में पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर पड़ताल की तो बाइक कुढ़ार निवासी इंद्रपाल की निकली। इसके बाद पुलिस ने दोनों शव की पहचान कर उनके परिवार वालों को सूचना दी।

कोतवाली पुलिस की हीरालाल के बेटे राजकुमार से मोबाइल फोन पर बात हुई, तो उसने बताया कि उसके पिता बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे घर से निकले थे। उन्होंने परिवार वालों को कुछ नहीं बताया था और न ही उनके पास कोई बाइक थी। बताया जा रहा है कि जिस समय हीरालाल घर से निकले थे, उसी समय कुढ़ार निवासी इंद्रपाल भी अपने घर से निकले थे। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों लोग एक साथ बदायूं आए थे। दोनों के सिर पर गंभीर चोटें मिली हैं।

उनकी बाइक का अगला मडगार्ड आधा टूटा मिला है। बाइक पर कोई खरोंच तक नहीं हैं। इससे संभावना यह भी जताई जा रही है कि उनकी बाइक को अगले पहिए में डंडा फंसाकर रोका गया है। इससे हत्या की आशंका को बल मिल रहा है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दो लोगों के सड़क पर शव पड़े मिले हैं। उनकी पहचान हो गई है। अब उनकी हत्या हुई है या यह सड़क हादसा है, यह जांच के बाद पता चलेगा।

शवों के पास मिली बाइक। संवाद

शवों के पास मिली बाइक। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button