बरेली

Bareilly News: डॉ. राजीव गोयल बने आईएमए अध्यक्ष, सचिव डॉ. गौरव गर्ग

Connect News 24

बरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बरेली शाखा की वार्षिक आम सभा रविवार को आईएमए भवन में हुई जिसमें वर्तमान अध्यक्ष डॉ. विनोद पागरानी ने पूर्व निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल को कॉलर पहनाकर अध्यक्ष का पदभार सौंपा। फिर नई टीम ने पदभार ग्रहण किया।

अध्यक्ष डॉ. विनोद पागरानी ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए। सचिव डॉ. गौरव गर्ग ने बीते साल हुए कार्यक्रमों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। साथ ही डॉ. रवि मेहरा ने ब्लड बैंक कमेटी, डॉ. रवि खन्ना ने बिल्डिंग, डॉ. रवीश अग्रवाल ने स्पोर्ट्स, डॉ. अजय भारती ने बाई लॉज, डॉ. सत्येंद्र सिंह ने इलेक्शन कमेटी की रिपोर्ट प्रस्तुत की व चुनाव की रिपोर्ट डॉ. सत्येंद्र ने साझा की। बीते साल डॉ. विनोद पागरानी की अध्यक्षता में 15 साल बाद बाई लॉज कमेटी में संशोधन हुआ। कई कम्युनिटी सर्विस शुरू की गईं। ब्लड बैंक की सेवाओं को विस्तार दिया गया। आईएमए भवन का सुदृढ़ीकरण हुआ। बैडमिंटन कोर्ट, क्रिकेट पिच, मेंबर की डायरेक्टरी, राम गंगा आवासीय योजना में आईएमए लॉन की योजना, डॉक्टरों के लिए तीन टूर प्रोग्राम, नियमित समय पर बैठकें हुईं। डॉ. पागरानी ने नए चिकित्सकों को आईएमए के इतिहास के बारे में भी बताया। डॉ. राजीव गोयल ने अगले साल भर में किए जाने वाले कार्याें के बारे में बताया कि अस्पताल पंजीकरण के नवीनीकरण की प्रक्रिया पांच वर्ष तक कराने, स्टेट ऑफ आर्ट हेल्थ एंड फिटनेस सेंटर गठित करने, ब्लड बैंक को और आधुनिक बनाने, चिकित्सकों की छवि समाज में बेहतर बनाने, डाॅक्टर-मरीज के बीच की दूरी कम करने, क्लिनिकल मीटिंग का आयोजन, खेलों को बढ़ावा देने, आओ गांव चलें सामाजिक मुहिम चलाएंगे।

डॉ. राजीव गोयल की टीम में उपाध्यक्ष डॉ. आरके भाष्कर, डॉ. राजकुमारी मित्तल, सचिव डॉ. गौरव गर्ग, कोषाध्यक्ष डॉ. निकुंज गोयल, पीआरओ डॉ. शिवम कमथान समेत स्टेट काउंसिल के 11 सदस्य, सेंट्रल कमेटी के दस सदस्य, एग्जीक्युटिव कमेटी के 35 सदस्य शामिल हैं।

डॉ. आईएस तोमर, डॉ. सुदीप सरन, डॉ. पवन अग्रवाल, डॉ. सचिन अग्रवाल, डॉ. आरके सिंह, डॉ. अंशु अग्रवाल, डॉ. अनूप आर्य, डॉ. मनोज अग्रवाल, डॉ. अनीता अजय, डॉ. अनुजा सिंह, डॉ. ऋतु राजीव, डॉ. प्रमेन्द्र माहेश्वरी, डॉ. विमल भारद्वाज।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button