बरेली

Bareilly News: चालक ने ट्रांसपोर्टर के 1.60 लाख हड़पे, जान से मारने की धमकी

Connect News 24

बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र की राम वाटिका कॉलोनी निवासी ट्रांसपोर्टर आशु अग्रवाल के 1.60 लाख रुपये उनके ट्रक चालक ने हड़प लिए। बारादरी पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आशु अग्रवाल के यहां नवाबगंज थाने के गांव भटपुरा निवासी लाल बहादुर काफी समय से ट्रक चालक की नौकरी करता था। आशु के माता-पिता की मौत के बाद ट्रांसपोर्ट का काम लाल बहादुर ही देखता रहा। उन्होंने जब लाल बहादुर से हिसाब किया तो उस पर 1.60 लाख रुपये निकले। कुछ दिन बाद हाथ टूटने का बहाना बनाकर उसने नौकरी पर आना बंद कर दिया। रुपये वापस मांगने पर अब वह जान से मारने की धमकी दे रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button