बरेली

Bareilly News: महानगर काॅलोनी के सामने खोदी सड़क स्थायी लोकअदालत में वाद दायर किया

Connect News 24

बरेली। महानगर काॅलोनी के सामने सड़क खोदकर सीवर लाइन डालने से नाराज काॅलोनी के लोगों ने स्थायी लोक अदालत में वाद दायर किया है।

काॅलोनी के रहने वाले उत्कर्ष, लक्ष्मी शंकर व यशेंद्र सिंह ने स्थायी लोक अदालत में मुकदमा दाखिल करके जल निगम के अधिशासी अभियंता पर आरोप लगाया कि पीलीभीत बाईपास पर साइड में पर्याप्त जगह होने के बावजूद पीडब्ल्यूडी की सड़क को तहस-नहस कर उसके नीचे सीवर लाइन डाली जा रही है। इस काम से आम आदमी का जीवन जीना दुश्वार हो गया है।

शिकायत में कहा कि महानगर काॅलोनी की मुख्य सड़क के मध्य में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत गहरी सीवर लाइन बिछाने का प्रोजेक्ट बनाया गया। इसके लिए किसी भी काॅलोनीवासी से कोई सुझाव नहीं लिया गया। पिछले 20 दिनों से जेसीबी मशीनों से मिट्टी खोदकर डाली जा रही है। इस खोदाई से पहले से स्थापित पानी अपूर्ति की लाइन टूट रही है। इस वजह से काॅलोनी में जलापूर्ति बाधित हो रही है।

काॅलोनी के लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। खोदाई की वजह से उड़ने वाली धूल से लोग परेशान हो रहे हैं। डिवाइडर पर लगे पौधे भी नष्ट हो चुके हैं। शिकायत में कहा कि काॅलोनी के लोग मुकदमेबाजी से दूर रहना चाहते हैं, इसलिए मामले को स्थायी लोकअदालत में लेकर आए हैं। इस पर सुनवाई अब 30 मई को होनी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button