बरेली

Bareilly News: स्वास्थ्य केंद्रों पर वितरण के लिए पहुंची स्टेशनरी स्टोर में डंप

Connect News 24

बरेली। महिलाओं व बच्चों की दवाएं और आशा कार्यकर्ताओं को बांटने के लिए आए छाते स्टोर में डंप करने के मामले के बाद अब शनिवार को स्टेशनरी का एक फोटो वायरल हुआ है। इसमें कई बोरियों में स्टेशनरी भरी रखी है, जिसे ठिकाने लगाने की आशंका जताई जा रही है।

स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति जन जागरूकता के लिए विभाग की ओर से हर साल लाखों रुपये की स्टेशनरी (किताब, पंफलेट, ब्रोशर, पर्चे आदि) प्रकाशित कराई जाती है। इनके वितरण का दावा जिम्मेदार करते रहे हैं, लेकिन पर वायरल हुए फोटो ने स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी पर सवालिया निशान लगा दिया है।

बताते हैं कि साल के शुरुआत से ही बड़ी तादाद में नियमित टीकाकरण, संक्रामक रोग से बचाव, स्वच्छता की अपील, संचारी रोग नियंत्रण अभियान आदि से संबंधित सामग्री पाठ्य सामग्री छपवाई थी। वितरण के लिए इसे स्वास्थ्य केंद्रों पर भेजा जाना था। शुरुआत में तो कुछ सामग्री केंद्रों पर भेजी, मगर ज्यादातर डंप कर दी गई। बीते दिनों बारिश में सीलन के चलते काफी सामग्री खराब हुई थी, जिसे फेंका गया था। वहीं, अब फिर सैकड़ों स्टेशनरी को बोरों में भरा जा रहा है।

ताकि सीएमओ की नजर में न आए ””””खेल””””

पिछले दिनों चार्ज संभालते ही सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण शुरू कर दिया। एक-दो दिन बाद कार्यालय के सभी परिसर, बंद पड़े कक्ष आदि का लेने की संभावना है। निरीक्षण में कहीं पोल न खुले, इसलिए संबंधित लोग सामग्री को ठिकाने लगाने की जुगत में थे। लोगों की आवाजाही के चलते चुपचाप कक्ष के भीतर बोरों में स्टेशनरी भरते, आवाजाही पर ताला लगा देते।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button