बरेली

Bareilly News: आसान रहे सवाल, तीन घंटे का पेपर ढाई घंटे में ही खत्म

Connect News 24

बरेली। जिले के 19 केंद्रों पर आयोजित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में आसान पेपर देख अभ्यर्थियों के चेहरे चमक उठे। तमाम अभ्यर्थियों ने समय से पहले ही पेपर हल कर दिया था। पंजीकृत 8,591 अभ्यर्थियों में से 7,810 ने परीक्षा दी। 1,558 अनुपस्थित रहे।

बरेली कॉलेज में परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी आकिब अली खां के मुताबिक पहली पाली में दो खंड थे। इसमें सामान्य ज्ञान और भाषा के प्रश्न शामिल रहे। सामान्य ज्ञान में करंट अफेयर्स के सवाल अधिक रहे। पॉलिटिक्स के दस, इतिहास के छह, भूगोल के मैपिंग से जुड़े सवाल शामिल रहे। दूसरी पाली में रीजनिंग के ही 40 सवाल थे। शेष गणित से रहे। विषय में वही सवाल शामिल थे, जिस विषय से स्नातक की परीक्षा पास की थी। ऐसे में पेपर आसान रहा। सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक तीन घंटे में अभ्यर्थियों ने प्रश्नों को तेजी से हल कर दिया। दूसरी पाली की परीक्षा भी आसान ही रही।

शिवांगी और श्रद्धा का कहना था कि जिन्होंने थोड़ी सभी पढ़ाई की होगी, उनका बीएड इंट्रेंस क्लियर हो जाएगा। बताया कि जीके और रीजनिंग के सवाल बेहद आसान थे। हालांकि, कक्ष में भीषण गर्मी का प्रकाेप था। बैग बाहर ही जमा करा लिए गए थे।

अभ्यर्थियों के प्रश्नपत्र करा लिए गए जमा

एडीएम सिटी डॉ. आरडी पांडेय ने बताया कि केंद्रों पर कहीं कोई समस्या नहीं थी। निगरानी में कहीं कोई खामी नहीं मिली। पेपर समाप्त होने के बाद नियमानुसार सभी अभ्यर्थियों से प्रश्नपत्र जमा करा लिए गए।

दस रुपये में मोबाइल फोन, 20 रुपये में बैग जमा

बैग और मोबाइल फोन लेकर परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों से पार्किंग में मौजूद कर्मचारी उसकी निगरानी के बदले रुपये लेने से नहीं चूके। मोबाइल फोन की निगरानी के लिए 10 तो बैग के लिए 20 रुपये लिए जा रहे थे। इसे लेकर कुछ अभ्यर्थियों की ठेकेदार से नोकझोंक हुई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button