बरेली

Bareilly News: मुरादाबाद-रोजा के बीच आठ बड़े कॉसन खत्म, बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार

Connect News 24

बरेली। मुरादाबाद-लखनऊ रेल खंड में ट्रेनों की औसत रफ्तार में जल्द सुधार देखने को मिलेगा। रेल खंड में कई वर्ष से चल रहे आठ बड़े कॉसन अब खत्म हो गए हैं। इन कॉसन पर अप-डाउन लाइन की ट्रेनों को पांच से 15 किमी प्रति घंट की रफ्तार से पास किया जा रहा था। कॉसन खत्म होने के बाद इन स्थानों पर अब औसत स्पीड 90 किमी प्रति घंटा तक हो जाएगी। इससे रेल खंड में ट्रेनों की लेट-लतीफी दूर होगी।

मुरादाबाद-लखनऊ के बीच करीब 328 किमी के रेल खंड में 42 से ज्यादा कॉसन हैं। इनका असर इस रेल खंड पर ट्रेनों की गति पर पड़ रहा है। मुरादाबाद से रोजा के बीच स्थिति ज्यादा खराब है। उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल ने मुरादाबाद-रोजा के बीच अप्रैल-मई में कई मेगा ब्लॉक के कारण आठ कॉसन खत्म किए हैं। मुरादाबाद के पास कटघर, दलपतपुर, बरेली के रसुइया, शाहजहांपुर के रोजा और बंथरा में ब्लॉक लेकर पटरियों की मरम्मत का काम पूरा किया है।

रविवार को कटघर-दलपतपुर के बीच 13 घंटे का मेगा ब्लॉक लेकर पुल के गर्डर बदलने का काम भी पूरा कर लिया गया। जिन स्थानों पर कॉसन खत्म किए गए हैं। वहां अब ट्रेनों की औसत स्पीड 90 किमी प्रतिघंटा रहेगी। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि सभी स्थानों पर काम पूरे हो गए हैं। रेल खंड में जल्द ट्रेनों का पूरी गति से संचालन किया जा सकेगा।

उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल के तहत मुरादाबाद से शाहजहांपुर के बीच चार स्थानों पर बड़ेे कामों को पूरा कर लिया गया है। दलपुतपुर और रोजा में गर्डर बदलने के साथ बंथरा और रसुइया में लूपलाइन का काम पूरा हो गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button