बरेली

Bareilly News: इलेक्टि्रकल, मैकेनिकल और सिविल की सीटें फुल ऑफिस मैैनेजमेंट व पीजीडीसीए का कम हुआ क्रेज

Connect News 24

बरेली। पॉलिटेक्निक कॉलेजों में टेक्निकल ट्रेड में दाखिले की होड़ मची हुई है। इलेक्टि्रकल, मैकेनिकल, सिविल व ऑटोमोबाइल ट्रेड अभ्यर्थियों की पहली पसंद बने हुए हैं। वहीं, आफिस मैनेजमेंट व पीजीडीसीए (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन) का क्रेज कम हुआ है। इन ट्रेड में सीटें खाली जा रही हैं। ज्यादातर विद्यार्थी टेक्निकल ट्रेड को विकल्प के रूप में भरकर सीट लॉक करा देते हैं। पसंद का ट्रेड मिलने पर अभ्यर्थी दूसरे शहरों में भी दाखिला ले रहे हैं। वहीं, कई अभ्यर्थियों को पसंद का ट्रेड नहीं मिलने की वजह से हर राउंड में आवेदन भरना पड़ता है।

इन ट्रेड्स में खाली जा रहीं सीटें

मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट, पीजीडीसीए, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन अकाउंटेंसी।

ये ट्रेड बने पहली पसंद

सिविल मैकेनिज्म, इलेक्टि्रकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल प्रोडक्शन, मैकेनिकल ऑटो

ये है वजह

राजकीय बालिका पॉलिटेक्निक की प्रधानाचार्य नमिता वर्मा ने बताया कि टेक्निकल ट्रेड में समय से बेहतर प्लेसमेंट मिल जाता है। पीजीडीसीए के ट्रेड से बाहर होने की वजह यह है कि आजकल विद्यार्थी कोचिंग आदि से ही कंप्यूटर का डिप्लोमा कर लेते हैं। कार्यालयों में व्यवस्थाएं डिजिटल हुई हैं, लेकिन मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट के पाठ्यक्रम में अभी भी पुरानी चीजें स्टेनोग्राफी आदि शामिल हैं। इसलिए यह भी चलन से बाहर हो रहा है।

दाखिले का अंतिम चरण आज से

पॉलिटेक्निक कॉलेजों में दाखिले का पांचवां और अंतिम चरण आज से शुरू हो रहा है। राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र के मुताबिक इस चरण में अन्य प्रदेशों के प्रतिभागी भी हिस्सा ले सकते हैं। यह अभ्यर्थियों के लिए आखिरी मौका होगा। अब तक कई विद्यार्थियों ने सीट फ्लोट करा रखी थीं। उन अभ्यर्थियों को भी इस बार स्थिति स्पष्ट करनी होगी। इसके बाद मौका नहीं दिया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button