बरेली

Bareilly News: पवन विहार में सात घंटे ठप रही 1,300 घरों-प्रतिष्ठानों की बिजली

Connect News 24

बरेली। हरुनगला सबस्टेशन के पवन विहार फीडर में फाॅल्ट होने से 1,300 घरों व प्रतिष्ठानों की बिजली शुक्रवार को सुबह सात बजे गुल हो गई। पवन विहार, फाइक एन्क्लेव, कृष्णानगर क्षेत्र में दोपहर दो बजे आपूर्ति मिली, लेकिन दो घंटे बाद ही बार-बार आने-जाने लगी। उपभोक्ताओं ने बताया कि वोल्टेज भी घट-बढ़ रहा था। अधिशासी अभियंता गौरव शुक्ला ने बताया कि पवन विहार फीडर के भूमिगत केबल में फाॅल्ट हो गया था। बिजली कर्मचारी फाॅल्ट नहीं तलाश पाए। फॉल्ट लोकेटर मिलने में भी देरी हुई। इस बीच जगतपुर के विस्तार फीडर से आपूर्ति दी गई। दो घंटे में ही ओवरलोडिंग की वजह से विस्तार फीडर का केबल बाक्स फट गया। दोनों फीडरों पर आपूर्ति ठप हो गई। उन्होंने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। देर रात तक आपूर्ति सुचारु हो जाएगी। ब्यूरो


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button