बरेली

Bareilly News: विद्युत उपकेंद्र में घुसकर कर्मचारियों को लाठी से पीटा, अभिलेख फाड़े; रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

people entered the power substation and beat the employees with sticks

विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों से हुई मारपीट
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के नवाबगंज में विद्युत उपकेंद्र में घुसकर शनिवार रात कुछ लोगों ने कर्मचारियों की लाठी-डंडे से पिटाई की। वहां रखे अभिलेख फाड़ने के साथ तोड़फोड़ भी की गई। बताया जा रहा है कि उपकेंद्र में बने धार्मिक स्थल के पास विद्युत कर्मियों पर शराब पीने का आरोप लगाते हुए लोगों ने गाली गलौच की थी। जब विद्युत कर्मियों ने विरोध किया तो उन्हें लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने विद्युत कर्मियों के सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। उपकरणों में तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया । विद्युत उपकेंद्र के जेई ने आरोपियों के खिलाफ नवाबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

शनिवार की रात नवाबगंज विद्युत उपकेंद्र पर एसएसओ चंद्रपाल लाइनमैन गुड्डू के साथ ड्यूटी पर तैनात थे। रात्रि 10 बजे के आसपास विद्युत उपकेंद्र के सामने रहने वाले बीरेंद्र  कुमार देवल, सुरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार देवल, समेत छह अन्य लोग विद्युत उपकेंद्र में स्थित मंदिर में पूजा अर्चना करने आए थे। वह पूजा कर मंदिर से निकलते ही केंद्र के अंदर घुस आए और मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। 

लाठी और लोहे की रॉड से किया हमला 

जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। बाद में उन्होंने अपने परिजनों को बुला लिया। परिजनों के आते ही उन्होंने दोनों विद्युत कर्मियों पर लाठी और लोहे की राड से हमला कर दिया। जिससे दोनों कर्मी घायल हो गए। दबंगों ने टेबल पर रखे सरकारी अभिलेख और मीटर तोड़ डाले, जिससे देहात को जाने वाली विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बाद में आरोपियों ने उनकी गेट पर खड़ी बाइक तोड़कर अपने घर उठा ले गए । 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button