बरेली

Bareilly News: नोटिस के बाद भी सरकारी विभागों ने नहीं भेजी अनुबंधित वाहनों की सूचना

Connect News 24

बरेली। परिवहन विभाग की ओर से नोटिस जारी करने के बाद भी सरकारी विभागों ने अनुबंध पर लिए गए निजी वाहनों की सूची मुहैया नहीं कराई है। अब सभी विभागों को इस संबंध में रिमाइंडर दिया गया है। इसके बाद भी सूची नहीं मिलने पर शासन को लिखा जाएगा।

सरकारी विभागों में अधिकारियों के भ्रमण समेत अन्य शासकीय कार्यों के लिए वाहनों को अनुबंध पर लिया जाता है। एक अप्रैल को 15 साल पुराने 175 वाहनों को कबाड़ घोषित कर दिया गया था। नए वाहन नहीं मिलने के कारण विभागों ने निजी वाहनों को अनुबंध पर लिया है। दरअसल, नियमानुसार उन निजी वाहनों को ही व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए अनुबंध पर लिया जा सकता है, जिनका व्यावसायिक श्रेणी में पंजीकरण होता है। स्वास्थ्य विभाग और बिजली निगम के पास 140 ऐसे वाहन हैं, जिनका व्यावसायिक श्रेणी में पंजीकरण नहीं है। इससे परिवहन विभाग को राजस्व का नुकसान हो रहा है।

पिछले दिनों प्रमुख सचिव एल वेंकटेश्वर लू की समीक्षा बैठक में यह मामला उठा था। प्रमुख सचिव ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को ऐसे मामलों में कार्रवाई का आदेश दिया था।

वर्जन

सरकारी विभागों ने अनुबंध पर लिए गए निजी वाहनों को सूची उपलब्ध नहीं कराई है। संबंधित विभागों को रिमाइंडर दिया गया है। इसके बाद भी सूची न मिलने पर शासन को लिखा जाएगा।- मनोज सिंह, एआरटीओ प्रशासन


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button