बरेली

Bareilly News: पूर्व विधायक का रिश्तेदार कर रहा पड़ोसी युवती को परेशान

Connect News 24

बरेली। प्रेमनगर इलाके में छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ी हैं। शिव नगर कॉलोनी में एक महिला ने विधायक के रिश्तेदार पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। शास्त्री नगर निवासी महिला ने अपने देवरों पर नाबालिग भांजी से छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश का का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

शिव कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उनके घर के सामने रहने वाला विधायक का रिश्तेदार उनकी बेटी के फोन पर कॉल करके परेशान करता है। आरोप है कि बेटी को रास्ते में रोककर नंबर ब्लैक लिस्ट से हटाने के लिए कहता है। महिला ने युवक की शिकायत पुलिस से की तो उसने पुलिस के सामने ही अभद्रता की। युवक महिला की बेटी से जबरन शादी करना चाहता है। युवक के संबंध आपराधिक लोगों से हैं जिस कारण उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पा रही है। वह लोग छह दिन से तहरीर लेकर प्रेमनगर थाने और अशरफ खां छावनी चौकी के बीच घूम रहे हैं। इस मामले में इंस्पेक्टर प्रेमनगर राजेश कुमार सिंह का कहना था कि युवती रिपोर्ट नहीं लिखाना चाहती है, वह चाहती है कि आरोपी के मोबाइल में कुछ आपत्तिजनक संदेश हैं, जिन्हें डिलीट करा दिया जाए।

दूसरे मामले में शास्त्री नगर निवासी महिला ने अपने देवरों पर नाबालिग भांजी से छेड़छाड़ व दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया। भांजी की शिकायत पर जब उनके ड्राइवर पति व उन्होंने आरोपियों से विरोध जताया तो उन्हें बुरी तरह पीटा। बताया कि 12 मई के घटनाक्रम के बाद से तहरीर लेकर घूम रही हैं पर दबंगों पर रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button