बरेली

Bareilly News: चर्चित स्मैक तस्कर मुन्नी और वीरेंद्र गिरफ्तार

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Fri, 01 Sep 2023 02:28 AM IST

फतेहगंज पश्चिमी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने स्मैक तस्कर वीरेंद्र कुमार और शातिर महिला शातिर तस्कर मुन्नी को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने दोनों के पास से 64 ग्राम स्मैक बरामद की है। वीरेंद्र पहली और मुन्नी फतेहगंज पश्चिमी से चौथी बार जेल गई है।

बुधवार देर रात कस्बा के बाइपास पर मौजूद रहपुरा अंडरपास से थाना शीशगढ़ के गांव रसूलपुर हाल निवासी रसूला चौधरी निवासी वीरेंद्र कुमार को बाइक समेत गिरफ्तार किया था। उसका एक साथी भाग गया था। पुलिस दोनों बाइक में ले आई थी। पूछताछ में पहले तो वीरेंद्र पहले तो पुलिस को गुमराह करता रहा।लेकिन सख्ती करने पर उसने पुलिस को बताया कि वह पहली बार मोहल्ला नई बस्ती निवासी स्मैक तस्कर मुन्नी से 30 ग्राम स्मैक लाया था।

उसके बताए मुताबिक बाहर से आने वाले व्यक्ति को देने के लिए इंतजार कर रहा था लेकिन उससे पहले पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कई जगह दबिश दी। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने कस्बा की अजहरी मस्जिद के पास से मुन्नी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने उत्तराखंड, दिल्ली समेत मुरादाबाद और बरेली मंडल में स्मैक की सप्लाई करना बताया। उसके पास से पुलिस ने 34 ग्राम स्मैक बरामद की है। मुन्नी कस्बा के भाई जान नाम से चर्चित स्मैक तस्कर की शागिर्द है। फिलहाल शराफत उर्फ भाईजान कस्बा से फरार हो गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button