Bareilly News: एसबीआई की मशीनरी मार्केट शाखा में लगी आग, लाखों की क्षति

मशीनरी मार्केट स्थित एसबीआई की शाखा में लाग लगने से जला सामान। संस्था
शाहजहांपुर। मशीनरी मार्केट स्थित एसबीआई की शाखा में मंगलवार तड़के करीब तीन बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसके चलते लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
शाखा प्रबंधक अतिन अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार तड़के तीन बजे पंखे में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। इसकी वजह से बैंक शाखा के बिजली, लाइट और पंखों को नुकसान पहुंचने के साथ ही चार काउंटर, पांच एसी, प्रिंटर, स्कैनर, काउंटिंग मशीन, नोट शर्टिंग मशीन, सीलिंग खराब हो गई। आग लगने की जानकारी सुबह 3:30 बजे गश्त पर घूमने वाली चीता पुलिस ने दी। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। बताया कि आग लगने की वजह करीब 9-10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।


