शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बच्चों ने निकाला जुलूस-ए-मोहम्मदी, कई जगह हुआ स्वागत

Connect News 24

Julus-e-Mohammadi today, 125 volunteers deployed for security of religious places

शाहजहांपुर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकालते मदरसा अत्तारिया के बच्चे। स्त्रोत-मदरसा

शाहजहांपुर। मदरसा अत्तारिया तारीन जलालनगर में बारह रबी उल अव्वल के मौके पर बच्चों ने जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला। इसमें मदरसे के बच्चे हाथों में सब्ज परचम लिए हुए सरकार आमद की शान में नात गुनगुनाते हुए चल रहे थे।

जुलूस शुरू होने से पहले हाजी सईद अत्तारी ने कुरआन पाक की तिलावत की। उन्होंने जुलूस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद बच्चे हरे झंडे लहराते हुए मछली मार्केट, नाइयों वाली मस्जिद, भुल्लन खां की चौपाल, अशफाक उल्ला खां, स्टेशन रोड, मदीना मस्जिद के रास्ते होते हुए मदरसे पहुंचे, जहां जुलूस का समापन हुआ। इस बीच बच्चों को कई जगह पर लंगर बांटा गया। प्रबंधक मोहम्मद रिजवान अत्तारी आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button