बरेली

Bareilly News: पहली स्मार्ट क्लास शुरू न हो सकी, दूसरी पर हो रहा विचार

Connect News 24

बरेली। बरेली कॉलेज में स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट क्लास की संख्या बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि अभी तक सेमिनाार हॉल वाली पहली स्मार्ट क्लास शुरू नहीं हो सकी है। इसके बाद एमएड विभाग के सेमिनार हॉल को भी स्मार्ट क्लास के रूप में विकसित किया जाएगा।

स्ववित्त पोषित कोर्सेस के मीडिया प्रभारी डॉ. रमेश त्रिपाठी ने बताया कि कॉलेज की एकमात्र व पहली स्मार्ट क्लास होने से स्ववित्त कोर्सेस के विभिन्न विभाग किसी विशेष टॉपिक को समझाने के लिए ही इस क्लास का इस्तेमाल कर सकेंगे। शिक्षकों को लिखने के लिए चॉक नहीं उठानी पड़ेगी। इसमें सब्जेक्ट को विजुअल्स के साथ समझाने में भी आसानी होगी। विद्यार्थी भी इसमें पढ़नेे में रुचि दिखाएंगे। क्लास में बहुउद्देश्य स्क्रीन लगाई गई है। इससे एक समय में दो टॉपिक्स के बारे में समझाया जा सकेगा।

बरेली कॉलेज में स्ववित्त पोषित कोर्सेस के डायरेक्टर डॉ. अनुराग मोहन ने बताया कि करीब ढाई वर्ष तक स्मार्ट क्लास का काम पूरा नहीं हो सका था। अब क्लास लगभग तैयार हो चुकी है। संभवत: इसी माह में इसे शुरू कर दिया जाएगा। पहली स्मार्ट क्लास में एक बार में 50 विद्यार्थियों पढ़ सकेंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button