बरेली

Bareilly News: कंफर्म रेल टिकट भूल जाएं… तत्काल में ढीली होती रहेगी जेब; ट्रेनों में 150 तक वेटिंग

Connect News 24

long waiting list in many trains

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली जंक्शन पर यात्रियों का दबाव अचानक बढ़ गया है। ट्रेनों में कंफर्म टिकट का संकट फिर खड़ा हो गया है। मध्य जुलाई तक प्रमुख ट्रेनों में लंबी वेटिंग दिख रही है। सबसे बुरा हाल स्लीपर क्लास का है। ज्यादातर ट्रेनों में वेटिंग 150 तक पहुंच गई है। एसी श्रेणियों में भी वेटिंग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में तत्काल टिकट हासिल करने में जेब ढीली होती रहेगी।

दरअसल, 27 जून को गर्मी की छुट्टियां खत्म हो रही हैं। बहुत से परिवार छुट्टियां मनाकर लौट रहे हैं। ऐसे भी परिवार हैं जिन्होंने बाहर घूमकर आने की प्लानिंग छुट्टियां खत्म होने के अंतिम दौर में की है। इसका असर ट्रेनों पर पड़ा है। कंफर्म सीट के लिए मारामारी मची है। इसके साथ ही एक जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए भी टिकटों की धड़ाधड़ बुकिंग शुरू हो गई है।

इन ट्रेनों में टिकट के लिए मारामारी

प्रत्येक बुधवार को बरेली-उज्जैन के बीच चलने वाली महाकाल एक्सप्रेस (14320) में जुलाई मध्य तक वेटिंग है। बरेली होते हुए हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून के बीच चलने वाली दून एक्सप्रेस (13009), उपासना एक्सप्रेस (12327), बनारस-देहरादून एक्सप्रेस (15119), कुंभ एक्सप्रेस (12369) में भी कंफर्म टिकट के लिए मारामारी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button