बरेली

Bareilly News: मैक्रोनी लेने के बहाने घर से निकली छात्रा, प्रेमी ने बाइक पर बैठाया, रास्ते से भगा ले गया फूफा

Connect News 24

Girl student went with boyfriend on the pretext of taking macaroni

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में मैक्रोनी लेने का बहाना बनाकर घर से गई एक छात्रा प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर चली गई। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने दबाव बनाया तो आरोपी उसे स्टेडियम के पास छोड़कर चला गया। पुलिस ने छात्रा को ले जाने वालों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट लिखी है।

थाना कैंट क्षेत्र की निवासी महिला ने रिपोर्ट लिखाई है कि 11वीं की छात्रा उसकी बेटी नाबालिग है। वह बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे मैक्रोनी लेने के बहाने घर से निकली थी। बाहर आकर रोहित नाम के युवक ने उसे बाइक पर बैठा लिया। थोड़ा और आगे जाकर रोहित का फूफा अपनी बाइक पर ले गया। जानकारी होने पर महिला ने तहरीर दी। कैंट पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

इस बीच शाम के वक्त छात्रा ध्यानचंद स्टेडियम केलाबाग के पास मिल गई। वह बेहोश होने का नाटक कर रही थी। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया तो वह स्वस्थ मिली। इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने जब आरोपी के परिजनों को कॉल करनी शुरू की और थाने बुलाया तो आरोपी छात्रा को छोड़कर चला गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button