रामपुर

Rampur News: नपं. नरपतनगर में खालिद अली ने पद एवं गोपनीयता की शपथ

Connect News 24

स्वार। नगर पंचायत नरपतनगर के अध्यक्ष के तौर पर खालिद अली को एसडीएम सचिन राजपूत द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। बाद में अध्यक्ष ने 13 सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। नरपतनगर में बड़ा तकिया के मैदान में आयोजित भव्य समारोह में लोगों की भीड़ आई जो नगर पंचायत के प्रथम अध्यक्ष और बोर्ड के सदस्यों के शपथ ग्रहण के साक्षी बने। सांय लगभग साढ़े चार बजे शपथ ग्रहण समारोह हुआ। एसडीएम सचिन राजपूत ने नव निर्वाचित खालिद अली को अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण कराई। लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ अभिनंदन किया। इसके बाद अध्यक्ष ने समस्त 13 सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई।

शपथ लेने वाले सदस्यों में नीतू रानी, गुल मेहनाज, लियाकत अली, अब्दुल जीलानी, आइशा नूर, शकीला बेगम, सबीना, सिराज अहमद, जफर अली, इमरान, रफीक अहमद खां, शमीम जहां और नफीस शामिल हैं। समारोह में पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम, विधान सभा उप चुनाव में प्रत्याशी रहीं अुनराधा चौहान, सपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी अब्दुल अजीम खां, केलाखेड़ा के चेयरमैन अकरम पठान, बिलासपुर के पूर्व चेयरमैन मोहम्मद हसन खां, बाजपुर के चेयरमैन गुरजीत सिंह गित्ते, जफरुद्दीन खां और हाजी रईस अहमद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button