बरेली

Bareilly News: बरामदे में सो रहा था पति, कमरे में प्रेमी के साथ पत्नी, आधी रात टूटी नींद तो मच गई चीख-पुकार

Connect News 24

Husband caught neighbor sleeping with his wife at night in Bareilly

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र के एक गांव में आधी रात पत्नी के साथ पड़ोसी को आपत्तिजनक हालत में देख पति के होश उड़ गए। महिला के पति को देख पड़ोसी भागने लगा। चीख-पुकार मच गई। पति ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। पति ने पत्नी को खूब खरी-खोटी सुनाई। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले आई।

शिकायतकर्ता युवक ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह घर के बरामदे में सो रहा था। पत्नी कमरे में सो रही थी। रात में किसी वक्त गांव का रहने वाला युवक घर में घुस आया। रात में जब पति की आंख खुली तो उसने कमरे में जाकर देखा। आरोपी युवक पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला। महिला के पति को देख पड़ोसी युवक भागने लगा। 

ये भी पढ़ें- सीमा हैदर जैसी लव स्टोरी: 2300 किमी दूर से आई शादीशुदा प्रेमिका, प्रेमी से रचाई शादी; ऐसे शुरू हुई थी कहानी

महिला के पति ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग गया। मामले को लेकर रात में खूब हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले आई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर भी दी। शुक्रवार को गांव के कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर तहरीर वापस करा दी। पुलिस ने आरोपी युवक का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button