बरेली

Bareilly News: पति नौकरी करने गया कतर, ससुरालवालों ने बहू को पीटकर घर से निकाला

Connect News 24

In-laws beat woman and threw her out of the house for dowry in bareilly

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में पति के विदेश जाने पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालवालों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। विवाहिता के भाई ने उसके पति और ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना कैंट क्षेत्र निवासी रिजवान ने बताया कि उसकी बहन फरीन की शादी बिथरी चैनपुर के सैदपुर लश्करीगंज निवासी नहीम से हुई थी। शादी के बाद नहीम और उसके परिजन फरीन से दहेज में 50 हजार रुपये और बुलेट बाइक की मांग करने लगे। 

ये भी पढ़ें- सभासद ने किया दुष्कर्म: महिला को बहाने से गोदाम में बुलाकर लूटी आबरू; चारपाई के पास मिलीं टूटी चूड़ियां

फरीन के पिता ने समझाया तो नहीम उस समय मान गया। इसके बाद नहीम कतर काम करने चला गया। पति के जाने के बाद सास, देवर, ननद और ननदोई फरीन से दहेज की मांग करने लगे। 

दहेज नहीं देने पर सभी लोगों ने मारपीट कर फरीन को घर से निकाल दिया। फरीन के पिता ने नहीम से फोन पर शिकायत की तो उसने भी अभद्रता की। फरीन के भाई रिजवान ने बिथरी चैनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button