बरेली

Bareilly News: टैक्सी खरीदने को नहीं दिए दो लाख तो पत्नी को मोबाइल फोन पर बोला तीन तलाक

Connect News 24

बरेली। निकाह के बाद खुद की टैक्सी खरीदने के लिए किला थाना क्षेत्र निवासी युवक ने अपनी पत्नी से दो लाख रुपये मांगे। उसके बहनोई ने महिला से छेड़खानी की। महिला के विरोध पर पति ने मोबाइल फोन पर तीन तलाक दे दिया। किला पुलिस ने पति समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मलूकपुर क्षेत्र की महिला ने बताया कि उसका निकाह पिछले साल कुंवरपुर इलाके के युवक से हुआ था। शादी के बाद से पति और ससुराल वाले कम दहेज का उलाहना देते थे। वे दो लाख रुपये की मांग करने लगे। ड्राइवर पति का कहना था कि इस रकम से उसे खुद की टैक्सी खरीदनी है। इन्कार करने पर वे प्रताड़ित करने लगे। एक रात ननदोई महिला के कमरे में घुस आया और अश्लील हरकतें करने लगा।

ससुराल वालों से शिकायत करने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया गया। मोबाइल फोन पर पति ने तीन तलाक दे दिया। विवाहिता की शिकायत पर सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button